Acharyasri Sachchidanand Trust

इन चीजों को दही के साथ कभी न खायें

Share Post:

Share on facebook
Share on linkedin
Share on twitter
Share on email

दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्‍यूनिटी को भी बढ़ाता है। प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर इस खाद्य पदार्थ में कैल्शियम की मात्रा भी बहुत होती है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत रखती है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जिस वजह से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है। इन तमाम गुणों के कारण इसे रोज खाने की सलाह दी जाती है। वैसे तो दही अत्यंत लाभकारी होता है लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिनके साथ इसे खाने से यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो जाता है। अगर आप स्‍वाद बढ़ाने के लिए ऐसी चीजें दही में मिला कर खा रहे हैं जो कि दही के साथ नहीं खानी चाहिए। तो आपको बता दें कि ऐसा करने पर आप शरीर में टॉक्सिन को जगह दे रहे हैं जो आपके शरीर की इम्‍यूनिटी को तेजी से कम कर देती है। इसलिए दही के साथ निम्न चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए –
उड़द की दाल और दही कभी भी एक साथ न खायें। बड़ा यदि उड़द की दाल का है तो दही-बड़ा कभी न खायें। लगभग 6 या 8 महीने तक लगातार उड़द की दाल और दही खाने से हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। उड़द की दाल के अलावा अन्य दालों के साथ दही की तासीर बदलकर उसे खाया जा सकता है। दही की तासीर बदलने के लिए जीरा, काला या सेंधा नमक, अजवाइन का छौंक (बघार) दें। उसके बाद ही दही या छाछ पियें। दूध और दही को एक साथ न लें और न ही दूध व दही से बने हुए खाद्य पदार्थों को एक साथ खायें। क्योंकि दोनों की तासीर अलग होती है। जैसे कि कढ़ी और खीर एक साथ नहीं खाने चाहिए, कढ़ी के साथ दूध नहीं पीना चाहिए, खीर के साथ दही नहीं खाना चाहिए। नामक के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही को बैक्टीरिया के लिए खाया जाता है। चूँकि नमक डालने से दही के सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं अतः दही खाने का कोई फायदा नहीं होता है। दही हमेशा मीठी चीजों के साथ खाना चाहिए। गर्मी के दिनों में अक्‍सर लोग घर में रायता बनाते हैं जिसमें दही के साथ प्‍याज मिला देते हैं। यह स्‍वाद में अच्‍छा हो सकता है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्‍याज का तासीर गर्म होती है। ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है। ऐसा करने पर शरीर पर चिकत्‍ते, एक्सिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्‍टी तक हो सकती है। दही के साथ आम नहीं खाना चाहिए, ये दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन सकते हैं, क्योंकि इनकी तासीर भी एक-दूसरे से अलग होती है। केला के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि केला और दही साथ खाने से फ्लोरिया की शिकायत हो सकती है। इसलिये इससे परहेज करें। अगर आपको खाना ही है, तो केला या दही दोनों के खाने में दो घंटे का गैप रखें। खजूर के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि खजूर और दही की तासीर अलग होती है।
दही के साथ कभी भी तली, भूनी चीजें न खाएं, क्योकि दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में बाधा उत्पन्न करते है। जिससे आपको पेट की समस्‍या हो सकती है। जो लोग पराठों के साथ दही खाते हैं उनका पाचन तंत्र खराब हो जाता है।
दही में खट्टापन होता है इसलिए इसके साथ कभी भी खट्टे फलों को न खाएं क्योंकि इसमें अलग-अलग एंजाइम पाये जाते है। जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी आती है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे अपच, डायरिया और कब्ज की समस्‍या हो सकती है।
शाम को दही नहीं खाना चाहिए, दही खाने का सही समय दोपहर 3 बजे से पहले रहता है।

~ आचार्यश्री सच्चिदानंद